फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Block members are making major contenders BDC barnstorming

ब्लाक प्रमुख के दावेदार बीडीसी सदस्यों को करा रहे देशाटन

Sun, 24 Jan 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Block members are making major contenders BDC barnstorming

फर्रुखाबाद। ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर बीडीसी सदस्यों की बल्ले-बल्ले है। समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद ब्लाक प्रमुख के दावेदार बीडीसी सदस्यों को यात्राएं करा रहे हैं।

विज्ञापन


सपा से जिन दावेदारों ने ब्लाक प्रमुख के लिए आवेदन किया है। उनको 27 जनवरी को पार्टी हाईकमान ने लखनऊ बुलाया है। नवाबगंज में जहां 35 बीडीसी सदस्य को लेकर प्रमुख पद की प्रत्याशी अनीता रंजन के पति जितेंद्र सिंह यादव ने देशाटन के लिये भेज दिया है। वहीं, मोहम्मदाबाद से ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने जा रहे अमित दुबे उर्फ  बब्बन ने भारी संख्या में सदस्यों को अपने पक्ष में करके देवी दर्शन के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इस विकास खंड से पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव भी डटी हुई हैं। कुल मिलाकर मोहम्मदाबाद  ब्लाक क्षेत्र में इस समय बीडीसी सदस्य खोजे नहीं मिल रहे हैं। दावेदार किसी को महानगरों की सैर करा रहे हैं तो किसी को तीर्थयात्रा पर भेज दिया हैं। राजेपुर ब्लाक में बीडीसी सदस्यों को कुछ खास हाथ नहीं लग रहा है। यहां से डा. सुबोध यादव के सामने अभी तक किसी प्रत्याशी ने ताल नहीं ठोंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायमगंज में भी केवल रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव चुनाव मैदान में हैं। उनके विरोध में टिकट मांग रहे उदयपाल यादव नरम पड़ गए हैं। शमसाबाद में अभय प्रदीप गंगवार ने चुनाव सबसे मंहगा कर दिया है। बढ़पुर से पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की पुत्रवधू उर्मिला चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। उनके विपक्ष में रीता यादव ताल ठोंक रही हैं। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत का कहना है कि उनकी बहू समाजवादी पार्टी से टिकट की दावेदारी कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed