फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Black youths drown while bathing in the river

काली नदी में नहाते समय युवक डूबा

Sun, 11 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sun, 11 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Black youths drown while bathing in the river
river

संकिसा। काली नदी में भगवान गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होने आया युवक नहाते समय डूब गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। यह घटना जिला मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र की है। हालांकि मेरापुर पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक की खोजबीन जारी थी।

विज्ञापन


जिला मैनपुरी थाना सराय अगहत के मोहल्ला रेती निवासी अजय शाक्य पुत्र राम नरेश रविवार की शाम करीब 5:30 बजे अपने इलाके से आई गणेश मूर्ति के विसर्जन यात्रा में आया था। यह लोग संकिसा काली नदी पुल पार करने के बाद भोगांव इलाके में जाकर स्नान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


अजय भी नदी में नहा रहा था। इस बीच अजय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके पानी में डूबते देख वहां पर मौजूद लोगों ने शोरशराबा मचाना शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी पड़ोसी थाना मेरापुर को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दरोगा जागेश्वर सिंह यादव सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की व्यवस्था कर अजय की खोजबीन कराने लगी। घटना की सूचना अजय के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर उसके परिवार के लोग भी काली नदी पर पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed