फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJYM state president surrounded the police station for indecency

अभद्रता करने पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने थाना घेरा

Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJYM state president surrounded the police station for indecency
अमृतपुर थाने में बैठे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। पदाधिकारियों के साथ अभद्रता पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने पर थानाध्यक्ष ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखने का भरोसा दिलाया। इस पर भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

अमृतपुर निवासी नीरज अवस्थी भाजपा राजेपुर मंडल के महामंत्री हैं। वह मंगलवार शाम को गांव फकरपुर निवासी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा के साथ अमृतपुर थाने में किसी की सिफारिश करने गए थे। आरोप है कि वहां दो दरोगा और एक सिपाही ने उनके साथ अभद्रता की। इसकी जानकारी होने पर बुधवार दोपहर दो बजे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भास्करदत्त द्विवेदी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने वहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर थाने का घेराव कर दिया। दरोगा और सिपाही पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष अपने आवास पर थे। जानकारी मिलते ही वह आ गए। उन्होंने दरोगा की ओर माफी मांगते हुए प्रदेश अध्यक्ष को शांत कर दिया। साथ ही दोनों दरोगा और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को आख्या भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मामला रफादफा हो गया। कुछ ही देर बाद भाजपा नेता वहां से चले गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह, गोपाल मोहन शर्मा भी मौजूद रहे। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें मामले की अभी जानकारी नहीं है। जानकारी कर जांच कराई जाएगी और कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed