{"_id":"6488b88e6536f5f4f002a5f4","slug":"bjps-poonam-rathore-again-in-possession-of-district-cooperative-union-farrukhabad-news-c-12-1-285103-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जिला सहकारी संघ पर भाजपा की पूनम राठौर फिर काबिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जिला सहकारी संघ पर भाजपा की पूनम राठौर फिर काबिज
Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला सहकारी संघ पर भाजपा की पूनम राठौर ने फिर कब्जा जमा लिया। उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। एसडीएम ने भाजपा नेताओं के साथ उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा।
जिला सहकारी संघ के चुनाव में आठ जून को डायरेक्टर के कुल 13 पदों पर एक-एक नामांकन होने से सभी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। इनमें जनपद कन्नौज के चार व फर्रुखाबाद के 9 डायरेक्टर शामिल हैं। अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए शहर के लालगेट स्थित जिला सहकारी संघ रेटगंज में चुनाव प्रक्रिया हुई। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गजराज सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी पशु चिकित्सक अनुज कुमार दुबे ने चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराई।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर की पत्नी पूनम राठौर ने अध्यक्ष पद पर नामांकन किया। विपक्ष में कोई दूसरा नामांकन न होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया। इससे पहले भी पूनम राठौर सहकारी संघ की अध्यक्ष थी। दोबारा निर्विरोध निर्वाचन से भाजपा का फिर कब्जा हो गया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गजराज सिंह ने अध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, विमल कटियार, दिनेश कटियार, रामेंद्र त्रिपाठी, राजकिशोर भदौरिया, अभय प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।