फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP released list of 30 candidates of ZIP members

भाजपा ने जिपं से 30 दावेदारों की सूची जारी की

Wed, 07 Apr 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
BJP released list of 30 candidates of ZIP members
भाजपा ने जिपं सदस्य के 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत को मौका नहीं मिला है। वहीं भाजपा में शामिल हुईं बढ़पुर की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची बुधवार देर रात जारी कर दी है। इसमें राजेपुर प्रथम से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रमेश राजपूत की पत्नी अंजू राजपूत, द्वितीय से विनीता देवी, तृतीय से मंडल अध्यक्ष अमृतपुर अनुराग सिंह व चतुर्थ से बसपा नेता रहे शैतान सिंह शाक्य के पुत्र अवनीश शाक्य को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

शमसाबाद ब्लॉक के प्रथम वार्ड से मंडल उपाध्यक्ष दामोदर राजपूत, द्वितीय से पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंवरजीत सिंह जबकि तृतीय से जिला उपाध्यक्ष व कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर वीरेंद्र कठेरिया, चतुर्थ से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार की पत्नी अंजना चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज प्रथम से ज्योति गुप्ता, द्वितीय से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवेश कोरी, तृतीय से मंडल कार्यकर्ता उदयवीर शाक्य व जिला मंत्री व निवर्तमान प्रधान अमरदीप दीक्षित को मौका मिला है। पंचम वार्ड से अशोक वर्मा चुनाव लड़ेंगे। नवाबगंज ब्लॉक के प्रथम वार्ड से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा के वीके गंगवार, द्वितीय से मंडल कार्यकर्ता सुशील राजपूत, तृतीय से मंडल कार्यकर्ता राहुल शाक्य प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
मोहम्मदाबाद प्रथम से क्रांति देवी, द्वितीय से सुषमा शाक्य, तृतीय से बदन सिंह लोधी, चतुर्थ से पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोकिला देवी के पुत्र महावीर राजपूत व पंचम से अनुज राठौर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगे। कमालगंज प्रथम से अमित राजपूत, द्वितीय से रीना राठौर, तृतीय से सीमा राजपूत, चतुर्थ से डॉ.राजपाल सुमन, पंचम से रोहिताश वर्मा, षष्ठम से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख रीता यादव दावेदार बनाई गई हैं।

हालांकि बढ़पुर ब्लॉक प्रमुख की सीट इस बार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने से वह मैदान से आउट हो गई थीं। कुछ दिन पहले ही वह सपा से भाजपा में शामिल हुई हैं। बढ़पुर ब्लॉक के प्रथम वार्ड से लक्ष्मी देवी, द्वितीय से मंडल उपाध्यक्ष संतोष राजपूत, तृतीय से अंकिता राणा भाजपा से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed