फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP leader's gunner caught on charges of firing

Farrukhabad News: फायरिंग के आरोप में भाजपा नेता के गनर को पकड़ा

Sun, 04 Jun 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's gunner caught on charges of firing
नवाबगंज। मंदिर के पास फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा नेता के गनर को पकड़ लिया। तीन वर्ष पहले भी गनर ने एक डॉक्टर की कार पर फायर कर दिया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला दुली निवासी एक युवक मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी भाजपा नेता का गनर है। शनिवार की शाम को रामताल मंदिर पर कुछ युवक ताश खेल रहे थे। उसी दौरान गनर वहां पहुंचा। युवकों सें मंदिर के पास ताश खेलने का विरोध कर गाली-गलौज करने लगा। युवकों के विरोध करने पर गनर ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गनर को रिवाल्वर सहित पकड़ लिया। तीन वर्ष पहले गनर ने शराब के नशे में एक डॉकटर की कार पर फायर कर दिया था। पुलिस ने उस दौरान भी गनर को पकड़ लिया था। लाइसेंस निरस्तीकरण करने के लिए रिपोर्ट भेज दी थी। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर गनर को पकड़ा है। इस मामले में अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed