फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP has taken control of all three branches of the Land Development Bank.

Farrukhabad News: भूमि विकास बैंक की तीनों शाखाओं पर भाजपा काबिज

Wed, 28 Jan 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP has taken control of all three branches of the Land Development Bank.
फर्रुखाबाद। सहकारिता के अंतर्गत आने वाली भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि(अध्यक्ष) पद पर 20 जनवरी को तीनों पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय था। मंगलवार को निर्वाचन अधिकारियों ने नवचयनित शाखा प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन


जनपद में भूमि विकास बैंक की तीन शाखाएं हैं। इनमें शाखा प्रतिनिधि पद पर भाजपा से नामित प्रत्याशियों ने तीनों शाखाओं में नामांकन किया था। इनके विरोध में कोई नामांकन नहीं आया। इससे उसी दिन तीनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को मतदान के साथ ही मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा कर प्रमाणपत्र वितरण करना था। किसी भी शाखा में चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे भूमि विकास बैंक ठंडी सड़क कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी कृषि विभाग से सतीश कुमार व वरिष्ठ प्रबंधक रतनदीप दीक्षित ने शाखा प्रतिनिधि चुने गए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार को प्रमाणपत्र दिया। इसके अलावा में भाजपा से वीरेंद्र पाल सिंह व कायमगंज में भाजपा समर्थित प्रत्याशी व निवर्तमान शाखा प्रतिनिधि लालाराम शाक्य को निर्वाचन अधिकारियों ने प्रमाणपत्र दिया। इससे भूमि विकास बैंक की तीनों शाखाओं में प्रतिनिधि पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed