फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP

भाजपा कार्यालय में उपलब्धियों की लगी प्रदर्शनी

Fri, 24 Sep 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष में गुरुवार को आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर सरकार के कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्म दिवस सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने पार्टी कार्यालय में लगी प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। मीटिंग हॉल में प्रधानमंत्री के जीवन संघर्ष, उनसे जुड़े किस्से व सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी वाले चित्र लगाए गए। मोदी व योगी की फोटो लगाकर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश सेवा के लिए परिवार का त्याग किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात के विकास मॉडल को पूरे देश में लागू किया। विपक्षी दलों ने जाति, धर्म व मजहब के आधार पर योजनाएं बनाईं और विकास सिर्फ कागजों पर सीमित था। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी व गोष्ठी का कार्यक्रम 24 व 25 सितंबर को भी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सात अक्टूबर तक कार्यक्रम चलेंगे। इसके लिए संयोजक नियुक्त किए गए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी व गोष्ठी कार्यक्रम में गुजरात मॉडल, अंतरिक्ष में भारत का दबदबा, आधुनिक एयरपोर्ट व बस स्टैंड, जल क्रांति, गांव वही पहचान नई जैसे स्लोगन लिखे गए। महामंत्री फतेहचंद्र वर्मा, डीएस राठौर, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, शिवांग रस्तोगी, रमला राठौर, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed