फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bjp

भाजपा कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 24 Jun 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bjp
फर्रुखाबाद। भाई के उत्पीड़न व मकान पर कब्जे से परेशान भाजपा सेक्टर संयोजक ने न्याय न मिलने से त्रस्त होकर गुरुवार को पार्टी कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। केरोसिन डालते देख जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने पानी डालकर उसे बचाया। समझाबुझा कर घर भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और समस्या निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव मसेनी निवासी भाजपा सेक्टर संयोजक विजय राठौर के मकान पर भाई ने कब्जा कर लिया है। वह आए दिन नशे की हालत में मां शांति देवी व उससे गालीगलौज करता है। बेटे की हरकतों से तंग आकर मां ने कई बार पुलिस से लेकर अधिकारियों से शिकायत की। मामले में एसडीएम न्यायालय से मकान खाली कराने का आदेश भी हो चुका है। पुलिस का सहयोग न मिलने से विजय राठौर ने भाजपा नेताओं से भी कई बार गुहार लगाई।
विज्ञापन

न्याय न मिलने पर वह गुरुवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे और मकान पर कब्जा मुक्त कराने के आदेश संबंधी कागजात जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता को दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में विशेष जाति के लोगों के काम कराए जाते हैं, जबकि पिछड़े वर्ग की सुनवाई नहीं होती। इससे ऐसी पार्टी में रहने से कोई फायदा नहीं है, वह इस्तीफा दे देंगे। इस पर मौक पर मौजूद एक कार्यकर्ता ने तंज कसते हुए कहा कि ‘दे दो इस्तीफा, एक कार्यकर्ता कम होने से पार्टी का कुछ बिगड़ नहीं जाएगा’। यह बात विजय राठौर को कचोट गई और कहा कि इस शर्मिंदगी से अच्छा है कि वह आज अपने लिए ही कुछ करके रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में विजय कार्यालय से बाहर निकले और अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। वह माचिस की तीली भी जला चुके थे। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने उनके सिर पर बाल्टी से पानी डाला गया और साबुन से मुंह धुलवाया। पांचालघाट चौकी प्रभारी हरीओम प्रकाश त्रिपाठी व आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार विजय के घर पहुंचे। पुलिस ने निस्तारण का भरोसा दिया है। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि सेक्टर संयोजक विजय राठौर का घरेलू विवाद है। आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी। इस पर वह मौके पर गए, लेकिन वहां युवक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed