फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP expressed confidence in Rupesh and made him the District President again.

Farrukhabad News: भाजपा ने रूपेश पर भरोसा जताकर फिर बनाया जिलाध्यक्ष

Sat, 16 Sep 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP expressed confidence in Rupesh and made him the District President again.
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने फिर रूपेश गुप्ता पर भरोसा जताकर उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे लाइन में लगे दिग्गजों के चेहरे उतर गए। सत्ताधारी पार्टी में उनका सबसे बड़े कार्यकाल का रिकार्ड भी बन गया।
विज्ञापन


भाजपा में रूपेश गुप्ता को 6 दिसंबर 2019 को पहली बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। वह शुरू से ही भाजपा से जुड़े थे। हाल ही में हुए निकाय चुनाव में उनकी मां भाजपा की टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ी थीं। चुनाव हारकर वह दूसरे नंबर पर रही थीं। इससे उनकी काफी किरकिरी हो गई थी। कुछ जनप्रतिनिधि भी जिलाध्यक्ष के साथ खड़े नहीं दिखे। इस बीच जिलाध्यक्ष का पद हथियाने के लिए कई दिग्गज सक्रिय हुए। फिर प्रदेश संगठन से समीक्षा शुरू की गई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री योगेंद्र कुमार उपाध्याय के अलावा अन्य मंत्री व संगठन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी यहां आकर नब्ज टटोलकर गए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को जिलाध्यक्षों की सूची जारी की तो रूपेश गुप्ता फिर जिला संगठन के सेनापति बना दिए गए। कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। बधाई का सिलसिला चालू हो गया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि दोबारा जिम्मेदारी देने के लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed