{"_id":"65c91416621fd395400c6da9","slug":"biomedical-waste-is-being-burnt-in-lohia-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-108204-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोहिया में जलाया जा रहा बायोमेडिकल वेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोहिया में जलाया जा रहा बायोमेडिकल वेस्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में खतरनाक बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की बजाय खुले मैदान में डालकर आग के हवाले किया जाता है। देर रात तक उठने वाले काले धुएं से आंखों में जलन होती रही। सफाई के जिम्मेदारों की लापरवाही से आम जन परेशान हैं।
लोहिया पुरुष व महिला अस्पताल से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट को सुरक्षित तरीके से रखने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। यही नहीं इसे बंद गाड़़ी में ले जाकर निस्तारण के लिए कानपुर की निजी कंपनी को ठेका दिया गया है।
कंपनी और स्थानीय जिम्मेदारों की सांठगांठ के चलते अस्पताल से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट को पुरुष अस्पताल के सामने खाली मैदान में फेंक दिया जाता। शुक्रवार शाम बायोमेडिकल वेस्ट में आग लगा दी गई। इससे काला जहरीला धुआं पूरे परिसर में फैल गया। इससे अस्पताल से बाहर निकलने वाले तीमारदारों और अन्य आने-जाने वालों को आंखों में जलन महसूस हुई।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे तक बायोमेडिकल वेस्ट में आग की लपटें निकलती रहीं। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक कर्मचारी ने बताया कि उन्हें जो ठेकेदार का आदेश मिलता है, उसी के अनुसार काम करते हैं।
रात करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने आए अर्रापहाड़पुर के रामबाबू सिंह ने बताया कि वह शाम पांच बजे आए थे। रात को बाहर निकले, तो धुआं से आंखों में काफी जलन महसूस होती रही। रकाबगंज के सेवाराम ने कहा कि तीन दिन पहले भी अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने आए, तब भी काफी धुआं था। आज फिर दिक्कत है।
-- -- -- --
बायोमेडिकल वेस्ट के साथ फेंकी गईं दवाएं भी
अस्पताल के खाली मैदान की पूर्वी दीवार के किनारे उल्टी में काम आने वाले सीरप की सौ से अधिक शीशी, बड़ी संख्या में इंजेक्शन, दवाओं के खाली रैपर और दवाएं, खून से से सनी पट्टी, कॉटन आदि बड़ी मात्रा में बायोमेडिकल वेस्ट डाला गया। उसमें कूड़ा बीनने वाला एक किशोर पॉलिथीन में प्लास्टिक का सामान भर रहा था। लोहिया अस्पताल में इस तरह की लापरवाही से जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे हैं।
बायोमेडिकल वेस्ट रखने की सुरक्षित व्यवस्था है। कोई भी यह खुले में नहीं फेंक सकता। अस्पताल परिसर में कूड़े में भी आग लगाने की मनाही है। दवाएं और बायोमेडिकल वेस्ट फेंकने की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है, तो वह इसकी जांच करवाकर दोषियों को चिह्नित करेंगे।
-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस लोहिया पुरुष अस्पताल