{"_id":"63f11a73b1f95d1056021237","slug":"billing-service-of-electricity-department-will-be-closed-for-10-days-farrukhabad-news-c-12-1-86006-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: बिजली विभाग की 10 दिन बंद रहेगी बिलिंग सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: बिजली विभाग की 10 दिन बंद रहेगी बिलिंग सेवा
Sun, 19 Feb 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम 19 जिलों के 39 शहरों में ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली में तकनीकी का उच्चीकरण करने जा रहा है। इसके लिए जिले में 10 दिन तक बिलिंग सेवा बंद रखी जाएगी।
निगम के वाणिज्य निदेशक राजीव शर्मा ने पत्र भेजकर कहा कि बिलिंग सेवा में सुधार करने के लिए जिले के शहरों में 25 फरवरी की शाम छह बजे से चार मार्च दोपहर 12 बजे तक बिलिंग संबंधी सभी काम बंद रखे जाएंगे। इससे बिल बनाने, काउंटरों पर बिल जमा करने, संशोधित करने, नाम बदलने, भार वृद्धि व ऑनलाइन बिल जमा करने का काम नहीं हो सकेगा। अधिशासी अभियंता खान चंद्र ने बताया कि चार मार्च के बाद बिल जमा करने में एक साथ भीड़ बढ़ेगी। लिहाजा उपभोक्ता अपने सभी काम अभी से निपटा लें।