{"_id":"5dde79a78ebc3e54c548fe0b","slug":"bill-deposit-scheme-divided-into-easy-installments-farrukhabad-news-knp528450690","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान किश्तों में बिल जमा योजना की हुई समीक्षा, बांटा गया लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान किश्तों में बिल जमा योजना की हुई समीक्षा, बांटा गया लक्ष्य
विज्ञापन
एमडी के निर्देश पर आगरा से आए अधीक्षण अभियंता अनूप कुमार वर्मा ने विभागीय अधिकारियों के साथ आसान किस्तों में बिल भुगतान की शुरू हुई योजना की समीक्षा की। उन्होंने जेई और एसडीओ को अधिक से अधिक बकायेदारों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
बकायेदारों से राजस्व वसूली को आसान किस्त योजना शुरू हुई है। इसके तहत शहरी क्षेत्र में 12 और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 24 किस्तों में बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। इससे बिल में लगे ब्याज में छूट भी मिलेगी।
इस योजना की समीक्षा के लिए बुधवार को आगरा से आए अधीक्षण अभियंता ने फर्रुखाबाद विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव के कार्यालय में एक्सईएन, एसडीओ, जेई, टीजीटू के साथ बैठक की। योजना का अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ दिए जाने को प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। एसडीओ व अवर अभियंताओं को पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता अनूप कुमार वर्मा ने बताया कि योजना के तहत अक्तूबर 2019 तक के जो बकायेदार हैं वे 31 दिसंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। इससे उपभोक्ता आसान किस्त में बकाया भुगतान कर सकते हैं और बिल पर ब्याज भी माफ हो जाएगा।
अभी तक शहरी क्षेत्र में 150, ग्रामीण खंड में 70 और कायमगंज खंड में 90 उपभोक्ताओं का पंजीकरण हुआ है। जेई और एसडीओ को दस हजार से अधिक के सभी बकायेदारों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए है। इस दौरान एक्सईएन ग्रामीण वीपी सिंह, एक्सईएन शहरी आरबी यादव, एसडीओ उत्तर चंद्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।