{"_id":"58499a284f1c1be35944a37e","slug":"bikers-gang-looted-cash-and-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने नगदी व चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स गैंग ने नगदी व चेन लूटी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी देता पीड़ित।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमे की तारीख कर बाइक से घर लौटते समय बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने तमंचे के बल पर दुकानदार को रोक लिया और 30 हजार रुपये व चेन लूट ली।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
गांव असगरपुर निवासी अंशू का रोशनाबाद में मेडिकल है। वह गुरुवार को बाइक से फतेहगढ़ कचहरी मुकदमे की तारीख करने आया था। तारीख कर वापस लौटते समय मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अर्रा आवाजपुर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बाग के पास बाइक सवार दो युवक तेज गति से आए और उसकी बाइक को ओवरटेक कर अपनी बाइक आगे लगा दी।
इस कारण अंशू ने अपनी बाइक को रोक दिया। बाइक सवार युवकों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और अंशू से 30 हजार रुपये व एक सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने बताया कि घर आने में काफी देरी हो गई। सर्दी के कारण वह थाने नहीं पहुंच सका। शुक्रवार को मऊदरवाजा थाने में पहुंच कर घटना की तहरीर देगा।