{"_id":"68964174b9b624a857079e6f","slug":"bike-riding-robbers-looted-a-womans-chain-and-fled-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-128070-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक सवार लुटेरे महिला की जंजीर लूटकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक सवार लुटेरे महिला की जंजीर लूटकर भागे
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। बाइक सवार लुटेरे महिला के गले से चेन लूटकर भाग खड़े हुए। महिला ने एक लुटेरे का बैग पकड़कर छीना, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। एक लुटेरा जंजीर लेकर भाग गया, जबकि दूसरे को भीड़ ने दबोच लिया।
जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के मोहल्ला राधा किशन निवासी सोनी बाथम, बहन अनीता और पुत्र प्रियांशू के साथ शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे रक्षाबंधन पर कंपिल के मोहल्ला कहारान टोला मायके आ रही थीं। दोनों बहनें मुख्य चौराहा पर खड़े होकर भाई का इंतजार कर रही थीं।
तभी अलीगंज की तरफ से आए दो बाइक सवार लुटेरों ने सोनी के गले में पड़ी जंजीर झपट्टा मारकर छीन ली। महिला ने बाइक सवार लुटेरे का झोला पकड़ कर खींच लिया। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए।
विज्ञापन
तभी एक लुटेरा महिला की जंजीर लेकर फरार हो गया। दूसरे को भीड़ ने दबोच लिया। पुलिस लुटेरे को बाइक सहित थाने ले आई। लुटेरे के बैग से एक चार्जर, एक जोड़ी पुराने कपड़े और अन्य सामान मिला। पुलिस ने मुख्य बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही फरार लुटेरे को पकड़ा जाएगा। पीड़ित पक्ष ने अभी मौखिक सूचना दी है।