{"_id":"5f6a36238ebc3ebe9b25eef1","slug":"bike-riding-miscreants-looted-the-chain-from-the-woman-s-neck-farrukhabad-news-knp584192122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गलेसे चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गलेसे चेन लूटी
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूटी
फर्रुखाबाद। मोपेड से पति के साथ शमसाबाद की ओर जा रही एक एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे एक दरोगा अपनी कार में बैठाकर महिला को बदमाशों के पीछे चले गए। देर रात तक महिला थाने नहीं पहुंची थी।
कायमगंज रोड पर बरौन सीएचसी के सामने मंगलवार देर शाम एक मोपेड से महिला पति के साथ जा रही थी। फर्रुखाबाद की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी चेन लूट ली और बाइक दौड़ा दी। कुछ लोगों ने पीछा किया तो बदमाश बरौन गांव के चौराहे पर टीकानगला गांव की ओर भाग गए। उसी समय हरसिंहपुर गोवा से पहले दुर्घटना के बाद लगा जाम खुलवाकर मऊदरवाजा थाने के दरोगा जितेंद्र पटेल अपनी निजी कार से पहुंचे।
लूट का पता चलते ही महिला को अपनी कार में बैठाकर बदमाशों के पीछे लेकर चले गए। वे देर रात तक महिला को लेकर वापस थाने नहीं पहुंचे थे। हलका के दरोगा सोमवीर सिंह ने बताया कि महिला से लूट की सूचना मिली थी, मगर वह दुर्घटना वाले स्थान पर थे। सही स्थिति दरोगा जितेंद्र ही बता सकेंगे। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि दरोगा ने उन्हें सूचना नहीं दी है। शिकायत हुई, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आज से आरक्षण की अतिरिक्त विंडो
फर्रुखाबाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री आरक्षण केंद्र पर 22 मई से एक खिड़की को खोला गया था। लगातार यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुधवार 23 सितंबर से आरक्षण केंद्र पर एक और खिड़की खोल दी जाएगी। डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि विंडो खुलने का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक एवं दूसरी पारी में दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक रहेगा।