{"_id":"6626dcd77554438226063a94","slug":"bike-riding-farmer-dies-due-to-car-collision-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110661-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार महिलाओं को भी चोटें आई हैं। परिजन उनको नर्सिंग होम में ले गए। चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरईमठ निवासी किसान शिवनंदन (50) गांव के साथी गुरदीप के साथ सोमवार को नवाबगंज से अचरा की ओर जा रहे थे। गांव वीरपुर पेट्रोल पंप के सामने दूसरी ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। शिवनंदन ने हेलमेट नहीं लगाए था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी गुरदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार महिलाएं भी घायल हो गई। कार चालक मौका देखकर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंच परिजनों ने घायल महिलाओं को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल गुरदीप को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शिवनंदन के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पत्नी किरन को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।