फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riding ex-serviceman dies due to car collision

Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत

Mon, 17 Jun 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike riding ex-serviceman dies due to car collision
जहानगंज। कार की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी केशव नगर निवासी पूर्व सैनिक अलकेश सिंह(52) पत्नी रावी सिंह के साथ जनपद मैनपुरी थाना किशनी गांव फतेहपुर बघेरी पैतृक गांव गए थे। रविवार को अलकेश बाइक से पत्नी के साथ छिबरामऊ फतेहगढ़ मार्ग से आ रहे थे। बहोरिकपुर कटियार कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। अलकेश सिंह व पत्नी रावी सिंह गंभीर घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया। पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया। अलकेश व रावी सिंह को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान अलकेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुत्र आयुष व कृष्ण कुमार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटना में घायल अलकेश की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed