{"_id":"659c41f1b291d90b510e94f4","slug":"bike-riding-criminals-looted-rs-25-lakh-from-a-salesman-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-7107-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से लूटे ढाई लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से लूटे ढाई लाख रुपये
विज्ञापन
शमसाबाद। बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से ढाई लाख की नकदी व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन के बयान बदलने पर उसको निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली के किराना बाजार निवासी अमित वर्मा का पतंजलि का स्टोर है। मोहल्ला बजरिया निवासी आकाश गुप्ता उनके यहां पर सेल्समैन का काम करता है। सोमवार को आकाश शमसाबाद में रुपये की वसूली करने गया था। लगभग चार बजे आकाश बाइक से गांव नगला नान व अमलैया आशानंद के बीच दलामुल की तलैया के पास पहुंचा। तभी बाइक सवार बदमाशों ने आकाश का मोबाइल व ढाई लाख रुपये लूट लिए। बदमाश बाइक से शमसाबाद की ओर चले गए। आकाश ने खेत में काम कर रहे ग्रामीण को लूट की जानकारी दी।
मोबाइल से मालिक अमित वर्मा से बात कराने के लिए कहा। ग्रामीण ने अमलैया आशानंद के प्रधान प्रमोद गंगवार को घटना की जानकारी दी। प्रधान ने मालिक अमित वर्मा व एसओ बलराज भाटी को सूचना दी। जानकारी पर कायमगंज सीओ सुरेंद्र सिंह, एसओ शमसाबाद, नवाबगंज एसओ जेपी शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद मालिक अमित वर्मा भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने सेल्समैन से बात की तो उसने कई बार बयान बदले। ऐसे में पुलिस ने सेल्समैन आकाश को निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सीओ कायमगंज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले में अभी पूछताछ की जा रही है।