{"_id":"60e445df8ebc3ee5984d481d","slug":"bike-riders-miscreants-looted-chain-from-woman-farrukhabad-news-knp638514496","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूटी
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूटी
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर सोमवार रात बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूट ली। कर्नलगंज चौकी से महज 200 मीटर दूर हुई घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भोलेपुर निवासी अनूप शर्मा एक आटो एजेंसी पर कर्मचारी हैं। वह पत्नी अर्चना के साथ सोमवार को रिश्तेदार के घर पर आयोजित कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 9.30 बजे दोनों फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुुख्य मार्ग से पैदल घर जा रहे थे। भीमसेन मार्केट के पास फूल वाली दुकान के सामने पहुंचे तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पास से गुजरे।
पीछे बैठे युवक ने अर्चना के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद दोनों फर्रुखाबाद की ओर भाग गए। अनूप के शोर मचाने पर लोगों ने बाइक से दोनों का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। सूचना पाकर कोतवाल जय प्रकाश पाल चौकी इंचार्ज कर्नलगंज ज्ञानेश्वर कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दंपती से पूछताछ के बाद पुलिस ने वायरलेस पर संदेश प्रसारित कर सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग कराई। लुटेरों का पता नहीं लग सका। पुलिस ने अनूप शर्मा की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ सोने की चेन लूटने का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने मंगलवार को घटना स्थल के आस पास की दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।