फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riders hit a drug dealer, resulting in his death.

Farrukhabad News: बाइक सवार युवकों ने दवा व्यापारी को मारी टक्कर, मौत

Sun, 26 Oct 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riders hit a drug dealer, resulting in his death.
कंपिल। रोज की तरह साइकिल चलाने के लिए घर से निकले दवा व्यापारी को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

परिजन व्यापारी को कायमगंज सीएचसी के बाद लोहिया अस्पताल ले गए, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे से बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे परिजन बेहाल हो गए। दो नवंबर को व्यापारी की बेटी की शादी है।
क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी सुरेंद्र गुप्ता (58) शनिवार सुबह घर से साइकिल चलाने के लिए निकले थे। सिवारा-जलालपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ राहगीरों ने फोन से सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन कायमगंज सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। वहां से उनके भाई उमाशंकर और राजकिशोर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर लेकर चले गए। सुरेंद्र दवा का कारोबार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। व्यापारी के पांच पुत्रियां व एक पुत्र है। सबसे छोटी बेटी नीलू की शादी दो नवंबर को है। पिता की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि इस घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed