फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riders got stuck in a roadways bus and were dragged for 40 meters, three died

Farrukhabad News: रोडवेज बस में फंसकर 40 मीटर घिसटे बाइक सवार, तीन की मौत

Tue, 03 Jun 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike riders got stuck in a roadways bus and were dragged for 40 meters, three died
राजेपुर। बाजार से मीटर लेकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को मंगलवार दोपहर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सड़क पर बाइक समेत गिरे युवकों पर चालक ने बस चढ़ा दी। करीब 40 मीटर तक तीनों को बाइक समेत घसीटता ले गया। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। वहीं, बस चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव उजरामऊ निवासी सनी (21) अपने शाहजहांपुर, कलान के कासिम नगला निवासी रिश्तेदार आदेश (27) तथा हरदोई पचदेवरा के मैकपुर कुरारी निवासी पिंकू (25) के साथ बाइक से निबिया बाजार आए थे। बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उजरामऊ के निकट पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक बाइक समेत बस के नीचे फंसकर करीब 40 मीटर तक घिसटते चले गए। इस बीच राहगीर चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। चालक मौके से बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में सनी तथा आदेश की मौके पर मौत हो गई। पिंकू ने लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सनी के ताऊ बालिस्टर की पुत्री की दो जून को शादी थी। शादी समारोह में रिश्तेदार शामिल होने आए थे। मृतक आदेश के बालिस्टर मौसा हैं तथा पिंकू उनका दामाद है। सनी और आदेश अपने पिता की इकलौती संतान थे। आदेश की पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है। उसका एक चार वर्ष का पुत्र आदित्य है। प्रभारी थानाध्यक्ष कामता प्रसाद गौतम ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई थी। बाद में घायल युवक की भी मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक सनी समेत कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed