फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riders and rickshaw pullers hit with sticks on the road, jammed

Farrukhabad News: सड़क पर बाइक सवार व रिक्शा चालक में चले डंडे, जाम

Fri, 03 Nov 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike riders and rickshaw pullers hit with sticks on the road, jammed
फर्रुखाबाद। नशे में धुत एक रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। उसने संभल कर चलाने की बात कही, तो नशेड़ी ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों में डंडे चल गए। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने रिक्शे वाले की गलती बताई, मगर बाइक सवार को ही पकड़ लिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक युवक शहर की ओर जा रहा था। बढ़पुर मंदिर के पास नशे में धुत रिक्शा चालक ने बाइक में कट मार दिया। बाइक सवार ने सही से चलाने की हिदायत दी, तो रिक्शा चालक ने थप्पड़ चला दिया। इससे गुस्साए बाइक सवार ने डंडा उठाया तो रिक्शा चालक भी मारपीट करने लगा। कार सवार ने बचाने का प्रयास किया, मगर नशेड़ी गालीगलौज करता रहा। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ लिया। लोग रिक्शा चालक की गलती बताते रहे, मगर सिपाही बाइक सवार को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ ही देर में क्रिश्चियन इंटर काॅलेज से अल्हानगर अंडरपास जाने वाले मार्ग तक वाहन खड़े हो गए। इसी दौरान सीओ सिटी भी पहुंच गए। उन्होंने सिपाहियों को जाम खुलवाने के निर्देश दिए। करीब पौन घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed