{"_id":"67d86d4d088b6f52890a7d44","slug":"bike-rider-woman-and-innocent-child-died-in-collision-with-tempo-couple-is-serious-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105641-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार महिला व मासूम की मौत, दंपती गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार महिला व मासूम की मौत, दंपती गंभीर
Tue, 18 Mar 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सड़क पर खड़ा टेंपो व मोटरसाइकिल।
- फोटो : दुर्घटना के बाद सड़क पर खड़ा टेंपो व मोटरसाइकिल।
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार महिला और मासूम की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।
जहानगंज थाने के गांव रठौरा मोहद्दीनपुर निवासी मनोज (36), अपनी पत्नी विमला देवी (33), पुत्र अनुराग (7) के साथ कमालगंज थाने के गांव नगला खेम रेंगाई में राकेश के यहां ससुराल होली मिलने गए थे। सोमवार को बाइक पर अपनी सास कमला देवी (55) को साथ लेकर चारों लोग रठौरा जा रहे थे।
बाइक याकूतकगंज के पास पहुंची कि फतेहगढ़ की ओर से जा रहे अनियंत्रित टेंपो ने सामने से टक्कर मार दी। इससे एक ही बाइक पर सवार चारों लोग गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मनोज हेलमेट भी नहीं लगाए थे। घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लगभग 25 मिनट जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन
इसके बाद चारों घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने कमला देवी व अनुराग को मृत घोषित कर दिया। घायल मनोज और उसकी पत्नी की हालत खराब होने पर भर्ती कर लिया। अनुराग के तीन भाई और दो बहनें हैं। कमला के पति राकेश और अन्य परिजन बेहाल हैं।मनोज ने बताया कि काफी धीमी गति से जा रहे थे। टेंपो चालक उल्टा-सीधा चला रहा था।
सीओ एश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।