{"_id":"66ba51c4102cc663350e4b1c","slug":"bike-rider-kanwariya-dies-in-road-accident-friend-referred-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103636-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार कांवड़िया की मौत, साथी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार कांवड़िया की मौत, साथी रेफर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा तट पर कांवड़ भरने आ रहे बाइक सवार कांवड़िया को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां एक घायल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि साथी को रेफर कर दिया गया है। कांवड़ियों ने टक्कर मारने के शक में डग्गामार बस में तोड़फोड़ की।
मैनपुरी जिले के थाना व कस्बा बेवर बिजली घर के पीछे निवासी प्रदीप कुमार उर्फ मंगू (26), पड़ोस के ही अंकित (28) के साथ रविवार देर रात पांचाल घाट बाइक से कांवड़ भरने जा रहे थे। मोहम्मदाबाद थाने के हरियाली बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां प्रदीप को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हालत गंभीर होने पर अंकित को रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद अन्य कांवड़िया ने मुरहास के पास पीछा करके एक डग्गामार बस को रोक लिया। उसमें तोड़फोड़ कर दी। हालांकि पुलिस बाइक फिसलने से मौत होना बता रही है।
विज्ञापन
बाइक अंकित चला रहा था। सूचना मिलने पर पिता समेत परिवार के लोग पहुंच गए। चाचा गोविंद ने बताया कि मंगू माता-पिता का इकलौता बेटा था। तीन बहनें चांदनी, इम्मी और रजनी, मां गीता देवी और पिता विनोद का रो-रोकर बुरा हाल है। चालक हेलमेट लगाए था।