फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike rider dies in car collision, brother injured

Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल

Mon, 24 Mar 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in car collision, brother injured
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। फसल के लिए कीटनाशक दवा लेने बाजार जा रहे एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। इससे दो भाई घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को कानपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाने के गांव दाउदपुर निवासी अंकित पाल (22) अपने छोटे भाई सनोज (17) के साथ रविवार शाम बाइक से कस्बा की ओर जा रहा था। बाइक खिमसेपुर के पास पहुंची, तो फर्रुखाबाद की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने कार भगाई, तो वह अंकित के ऊपर से दोबारा चढ़ाकर ले गया। इससे उसकी और हालत खराब हो गई। सूचना मिलते ही चचेरा भाई जोगेंद्र और परिवार के लोग पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी ले गए। वहां से देर रात लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर में ही अंकित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर छोटा भाई सनोज को रेफर कर दिया। उसे परिजन कानपुर ले गए हैं। इकलौती बहन ऊषा ने बताया कि अंकित सात भाइयों में छठे नंबर का था। अन्य भाइयों में भारत, संजय, जयववीर, बलवीर व दीपेश हैं। मां रामबेटी समेत अन्य परिजन बेहाल हैं।
---------------------
कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद

-------------------
...तो बच सकता था अंकित का जीवन
यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक चलाते समय हर हाल में हेलमेट लगाएं। सिर की चोट मौत की ओर ले जाती है। शरीर के अन्य भाग में चोट आने पर मृत्यु का अंदेशा कम होता है। दुर्घटना होने पर बाइक सवार का सिर सड़क की ओर जाता है। सिर को बचाने के लिए हेलमेट जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed