फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike rider died due to collision with tractor

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sun, 20 Jul 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider died due to collision with tractor
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर गांव तकीपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज के गांव बवना निवासी पेशे से मजदूर महिदान सिंह (30) बीती रात जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव सिकंदरपुर निवासी अपनी बहन अमरावती पत्नी जितेंद्र के घर गए थे। सायं करीब छह बजे महिदान बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे तकीपुर स्थित एक गेस्ट हाउस के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। महिदान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा गया। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर महिदान सिंह को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिदान की शादी नहीं हुई थी। दो भाइयों में छोटा था। पिता रमेश सिंह की वर्ष 2008 में मृत्यु हो चुकी है। मां धन देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed