{"_id":"6456a6549866a533e301bd84","slug":"bike-rider-died-due-to-collision-with-tractor-farrukhabad-news-c-12-1-219693-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Sun, 07 May 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 07 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सीएचसी में गंभीर हालत होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मेेरापुर क्षेत्र के गांव गिलौंदा निवासी उमेश कुमार (22) शनिवार की सुबह गांव के सुग्रीव बहेलिया के साथ बाइक से जनपद बदायूं थाना उसहैत के गांव बछेली से वापस घर आ रहा था। दोनों लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था। गांव पिपराभोजी के सामने सड़क पर मुड़ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इसमें उमेश व सुग्रीव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर पर चोट आई थी। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएसची में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। सुग्रीव की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पिता शेर सिंह, पत्नी माधुरी, भाई विक्रम, जितेंद्र, राजवीर बहन सीमा मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने पीटने लगे। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।