{"_id":"637283e34bce3955554a60ae","slug":"bike-crash-farrukhabad-news-knp728305164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
रामदुलारी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। सड़क पार कर रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। चालक बाइक लेकर भाग गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी मजदूर ध्रुव सिंह की पत्नी रामदुलारी (50) गांव अलावलपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज में आलू बीनने का काम करती थी।
रविवार को वह कोल्ड स्टोरेज से निकलकर खेत को ओर जा रही थी, तभी सड़क पार करते वक्त बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
कोल्ड स्टोरेज कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल रामदुलारी को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला।
सूचना पर पुत्र अजीत सीएचसी पहुंचा और मां का उपचार कराने के बाद घर ले आया।
रात में रामदुलारी की मौत हो गई।
पुत्र अजीत, गगन, लक्ष्मण, पुत्री रूबी, अंशी रो-रो कर बेहाल हो गईं।
सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम में सिर व सीने में गंभीर चोट लगने से अधिक रक्त बहने से रामदुलारी की मौत होने की पुष्टि की गई है।