{"_id":"692358170d757a33e90da394","slug":"bike-collides-with-car-truck-passes-over-it-youth-dies-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-133195-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार से टकराकर गिरी बाइक, ऊपर से गुजरा ट्रक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार से टकराकर गिरी बाइक, ऊपर से गुजरा ट्रक, युवक की मौत
Mon, 24 Nov 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो-25 मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर गड्ढा बचाने के प्रयास में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गिर गया। इसी दौरान पीछे से आया ट्रक बाइक के ऊपर से निकल गया, इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कार व ट्रक कब्जे में ले लिया है। दोनों के चालक भाग गए। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव ऊंची गधेड़ी निवासी संजय उर्फ मिजाजी (30) अपनी बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने शनिवार शाम जनपद मैनपुरी के गांव सुमेरपुर गया था। रविवार को वह बाइक से वापस घर आ रहा था।
इटावा-बरेली हाईवे पर नंदगांव की पुलिया के पास सामने गड्ढा आ गया। संजय ने बचने का प्रयास किया तो सामने से आ रही कार की टक्कर लगने से संजय बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक बाइक पर चढ़ गया। इससे संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते देख मौके पर भीड़ लग गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। निजी वाहन से संजय को सीएचसी मोहम्मदाबाद भिजवाया गया। वहां डॉ. प्रशांत सेंगर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर संजय के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शव देख पत्नी कुंती देवी व मां सुरजा देवी बिलखने लगीं। संजय चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके तीन पुत्रियां पुत्रियां आंशिक (10), आंचल (8), स्वीटी (5) व एक पुत्र अभिनव (3) है।
संजय गोलगप्पे बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने ट्रक व कार कब्जे में ले ली। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संजय हेलमेट नहीं लगाए था।