{"_id":"57d5a1184f1c1b5d7831953a","slug":"bike-collided-with-the-truck-parked-man-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":" खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। तकीपुर गांव से जिला शाहजहांपुर के जलालाबाद बाइक से जाते समय युवक की बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे युवक की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन जलालाबाद पहुंचे और शव लेकर घर आए। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद के गांव तकीपुर निवासी पूरन सिंह (22) रविवार को बाइक से जलालाबाद शाहजहांपुर में अपने रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहा था। जलालाबाद में सड़क किनारे ट्रक खड़ा था। बाइक तेज गति से होने के कारण ट्रक में घुस गई। इससे पूरन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पास से मिले कागजों में लिखे नंबर से परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। छोटा भाई बॉबी गांव के अन्य लोगों के साथ जलालाबाद गया और भाई के शव को लेकर गांव आए।
विज्ञापन
शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरन अपने परिवार में सबसे बड़ा था। भाई बॉबी ने बताया कि बडे़ भाई पूरन सिंह की शादी तय हो गई थी। नवरात्रि के बाद शादी होनी थी। वह रिश्तेदार के घर बाइक से गया था।