फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike collided with Tempo, two youths died

ओवरटेक करते बाइक टेंपो से भिड़ी, दो युवकों की मौत

Mon, 02 Mar 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with Tempo, two youths died
डीसीएम को ओवरटेक करते वक्त एक बाइक सामने से आ रहे टेंपो से भिड़ गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने लोहिया आते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को मोरचरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब सवा छह बजे बाइक पर सवार जयंत कुमार (25) निवासी गांव दोषपुर थोक, थाना मिर्जापुर शाहजहांपुर अपने साथी हरदोई के थाना पाली के गांव भैंसीनगला निवासी अतुल कुमार (28) पुत्र सुधीर कुमार के साथ अमृतपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

बाइक अलीगढ़ गांव के मोड़ पर पहुंची। बाइक चला रहे जयंत ने आगे जा रही डीसीएम को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से एक टेंपो आ गया। अनियंत्रित बाइक टेंपो में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दूर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल अतुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयंत कुमार ने लोहिया अस्पताल आते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

पीछे बैठे अतुल के पास मिले बैग में कुछ किताबें मिली हैं। इससे दोनों छात्र बताए जा रहे हैं। शवों को मोरचरी में रखवा दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया युवकों के परिजनों के आने पर जानकारी हो सकेगी कि वह कहां जा रहे थे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed