{"_id":"6743a8cb3a7d1c224f0d91e5","slug":"bike-and-bicycle-collide-bike-rider-farmer-dies-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-117952-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक व साइकिल की भिड़ंत, बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक व साइकिल की भिड़ंत, बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज-रोहिला मार्ग पर बाइक व साइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
गांव नगला इंद्र निवासी हरीश व मनोज सिंह (48) रविवार सुबह लगभग 11 बजे प्याज की पौध लेने ताल गांव छिबरामऊ गए थे। दोनों बाइक से लौट रहे थे। नवाबगंज-रोहिला मार्ग पर सामने से आ रहे साइकिल सवार इंद्रा नगर निवासी अमर सिंह के पुत्र सत्यभान से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में हरीश और मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में मनोज की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मनोज खेतीबाड़ी करता था। उसके पुत्र आयुष, अभिषेक व प्रांजल, पुत्रियां शिखा तथा दीपांशी हैं। पत्नी पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल था।