फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bijli

फसलों की आफत बनते झूलते तार, सुधार का इंतजार

Sun, 06 Mar 2022 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
bijli
गांव हरसिंहपुर में झूलते तार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। ग्रामीण इलाकों में खेतों के ऊपर से निकले 11 केवी के झूलते तारों को पोल लगाकर ऊंचा करने का काम नहीं कराया गया। गर्मियों में तेज हवा चलने पर तार आपस में टकराकर टूटकर गिरते हैं। इससे खेत में खड़ी फसल में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती हैं। वहीं, लोगों के भी करंट की चपेट में आने का भी डर बना रहता है। यह तार गर्मियों में ग्रामीणों के लिए फिर आफत बनेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में खेतों के ऊपर से 11 केवी की लाइन निकली है। एक पोल से दूसरे पोल की दूूरी अधिक होने और तार पुराने होने से जर्जर होकर झूल रहे हैं। इन झूलते तारों को ऊंचा करने के लिए विभाग की ओर से पोल नहीं लगवाए गए। गिरीरामपुर, हरसिंहपुर गहलवार, अमृतपुर, करनपुर दत्त, कुम्हरौर, अमैयापुर, चपरा, मोहद्दीपुर, बरुआ, हमीरपुर, गाजीपुर समेत कई गांवों में यह स्थिति है। साल 2021 में गर्मियों में तेज हवा चलने से अमृतपुर, मोहम्मदाबाद, शमसाबाद, कमालगंज क्षेत्र में तार टूटने की घटना से किसानों की गेहूं की फसलें जल गई थीं। तब अधिकारियों ने तारों को ऊंचा करवाने का किसानों को आश्वासन दिया था। झूलते तारों को पोल लगाकर ऊंचा नहीं किया गया। इस साल भी गर्मी के मौसम में तेज हवा चलने पर यह झूलते तार किसानों के लिए आफत बनेंगे। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

गिरीरामपुर निवासी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से 11 केवी की लाइन निकली है। एक पोल से दूसरे पोल की दूरी काफी है। इससे तार झूल कर काफी नीचे लटक रहे हैं। इनको ऊपर करने के लिए बीच में पोल लगवाने की मांग की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरीरामपुर निवासी रहीशपाल ने बताया कि खेतों के ऊपर से निकली 11 केवी लाइन के गर्मी में तेज हवा चलने से तार आपस में टकराते हैं, कभी तो वह टूट कर गिर जाते तो कभी चिंगारी गिरती है। जिससे गेहूं की फसल जलने का डर रहता है।

एक्सईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तारों को ऊंचा करवाने और गांव में बंच केबल डलवाने समेत कई कार्य के प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं। प्रस्ताव पास होकर आने के बाद काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed