फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bijli

नेटवर्क खराब, बिल सुधार का काम ठप

Thu, 15 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bijli
फर्रुखाबाद। विद्युत वितरण कार्यालय (शहरी खंड) का इंटरनेट खराब होने से बिल संशोधन का काम तीन दिन से ठप है। गुरुवार को भी इंटरनेट बार-बार फेल होने से उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मीटर रीडिंग सही न होने से हर माह 1500 से 2000 बिल गलत जारी होते हैं। उपभोक्ता कार्यालय में बिल ठीक कराने के बाद भुगतान करते हैं। जून में करीब 1800 उपभोक्ताओं केे बिल गलत थे।
विज्ञापन

इन बिलों को ठीक कराने के लिए उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। तीन दिन से एसडीओ प्रथम व द्वितीय कार्यालय का इंटरनेट खराब पड़ा है। बिल जमा करने के लिए डिवीजन कार्यालय में तीन कैश काउंटर हैं। इनका भी इंटरनेट गुरुवार को बार-बार खराब होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘इंटरनेट फेल होने की समस्या तीन दिन से बनी हुई है। जिस कंपनी का इंटरनेट कनेक्शन लगा है, उसे पत्र लिखा गया है। गुरुवार को दोपहर बाद कार्यालयों का इंटरनेट शुरू हुआ। इससे कुछ बिल संशोधित किए गए।’ आरबी यादव, एक्सईएन शहरी खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed