फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bihar also left Farrukhabadi potato with

अब बिहार ने भी छोड़ा फर्रुखाबादी आलू का साथ

Sat, 12 Jan 2019 11:30 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sat, 12 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bihar also left Farrukhabadi potato with
potato
आलू किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। असम के बाद बिहार ने भी फर्रुखाबादी आलू का साथ छोड़ दिया है। मंडी में असम के बाद बिहार प्रांत से डिमांड न होने से आलू का भाव 80 रुपये प्रति क्विंटल टूटकर 370 रुपये पर आ गया है। 
विज्ञापन


शनिवार को सातनपुर मंडी में करीब 200 ट्रक आलू की आवक रही। दोपहर तक बिहार से कोई डिमांड न आने से आढ़तियों के हाथ पैर फूल गए। जानकारी करने पर पता चला कि बिहार के आलू ने वहां के लोकल बाजारों पर अपना कब्जा जमा लिया है। मांग न होने के चलते भाव 300 से 370 रुपये प्रति क्विंटल खुला। 
विज्ञापन


आलू आढ़ती सुधीर वर्मा ने बताया कि बिहार से डिमांड न निकली तो आलू की कच्ची फसल की और दुर्दशा हो जाएगी। किसान पहले से ही भाव न मिलने से परेशान था। अब और अधिक भाव गिरने के आसार बन गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चले कि यहां के आलू खपत की प्रमुख मंडी असम ने विगत 15 दिन पहले ही यहां के आलू से मुंह मोड़ लिया था। कई व्यापारियों ने हिम्मत कर आलू असम भेजा, लेकिन उन्हें 20 से 25 हजार प्रति ट्रक घाटा उठाना पड़ा। किसानों की माने तो उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed