फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bhatiji ne chacha ki hadap li jameen

भतीजी ने चाचा को निसंतान दिखाकर हड़प ली लाखों की जमीन

Wed, 06 Jan 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
bhatiji ne chacha ki hadap li jameen
भतीजी ने चाचा को नि:संतान दिखाकर बेच दी लाखों की जमीन
विज्ञापन

- बेटे ने सीएम पोर्टल पर प्रार्थना पत्र भेजकर मांगा न्याय
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव जिनौल में भतीजी ने चाचा को राजस्व अभिलेखों में नि:संतान दिखाकर लाखों रुपये की जमीन हड़प ली। वरासत खुद के नाम दर्ज कराकर बेच दी। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई है।

गांव जिनौल निवासी रामस्वरूप की मौत हो चुकी है। उनके एक पुत्र रामनरेश है। राजस्व अभिलेखों में रामनरेश के नाम वरासत दर्ज नहीं हो सकी। इससे पहले रामस्वरूप की भतीजी ने क्षेत्रीय लेखपाल व अन्य कर्मचारियों से साठगांठ कर खुद को चाचा का वारिस बताकर अभिलेखों में वरासत दर्ज करा ली। करीब 13 बीघा भूमि भतीजी ने एक अन्य व्यक्ति को बेचकर रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कर दिया। जानकारी पर यह आरोप लगाकर पुत्र रामनरेश ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed