फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bhartiya Kisan Union leaders staged a protest at the tehsil office.

Farrukhabad News: भाकियू नेताओं ने तहसील में दिया धरना

Tue, 23 Dec 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bhartiya Kisan Union leaders staged a protest at the tehsil office.
अमृतपुर। भाकियू नेता की बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसीलदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। तहसीलदार शशांक सिंह ने सोमवार को अवैध रूप से बालू भरकर ले जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर थाने में सीज करा दिया था। इसकी जानकारी हरिहरपुर निवासी मनोज राठौर को हुई। उन्होंने तहसीलदार से कहा कि उनके पास अनुमति है। आरोप है कि अनुमति देखने के बाद भी तहसीलदार ने बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़वाकर थाना अमृतपुर में सीज कराया था। मामले की जानकारी पर भाकियू अखंड प्रदेश के अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को तहसील में धरने पर बैठ गए। प्रदेश अध्यक्ष का कहना हैं कि उनके साथी के साथ तहसीलदार ने अभद्रता कर अपने कार्यालय से बाहर निकाल दिया। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने के साथ तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। तहसीलदार शशांक सिंह ने बताया कि किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की है। मिट्टी की जगह बालू भरकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed