{"_id":"64627c0308ea49696000b754","slug":"beneficiaries-of-houses-found-ineligible-in-sdm-investigation-farrukhabad-news-c-12-1-236140-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसडीएम को जांच में अपात्र मिले आवासों के लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसडीएम को जांच में अपात्र मिले आवासों के लाभार्थी
Tue, 16 May 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 16 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमृतपुर। आवास आवंटन में धांधली की शिकायत पर सोमवार को एसडीएम ने गांव जाकर प्रधानमंत्री आवासों की जांच की। एसडीएम को मौके पर लाभार्थियों के पहले से ही पक्के मकान बने मिले। उन्होंने अपात्र लाभार्थियों की सूची बनाकर रिकवरी कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विकास खंड राजेपुर के गांव हमीरपुर सोमवंशी की सोनी देवी ने 29 अप्रैल को एसडीएम पदम सिंह से ग्राम प्रधान व सचिव ने रुपए लेकर प्रधानमंत्री आवास अपात्रों को दिए जाने की शिकायत की थी। अमर उजाला ने 30 अप्रैल को इस मामले की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसका संज्ञान लेकर सोमवार को एसडीएम ने गांव पहुंचकर एक-एक आवास को जाकर देखा। इस दौरान कई लाभार्थियों के पहले से ही पक्के मकान बने मिले। गांव में 75 प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। एसडीएम पदम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। कई आवास अपात्रों को दिए जाने की बात सामने आई है। जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजकर अपात्र लाभार्थियों से रिकवरी कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।