फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Being hunt birds with fish

मछली के साथ हो रहा पक्षियों का शिकार

Tue, 12 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 12 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Being hunt birds with fish
अमृतपुर। कुठिला झील में मछलियों की आड़ में प्रवासी पक्षियाें का शिकार हो रहा है। शिकारी गांव के लोगों की नजरों से बचने के लिए सड़क के बजाय खेतों की ओर से झील क्षेत्र में दाखिल होते हैं।
विज्ञापन


कुठिला झील में नेपाल, मंगोलिया और हिमालयन क्षेत्र से सर्दियों में प्रवास करने आते हैं। यह महफूज नहीं है। शिकारी इनके दुश्मन बने हैं। शिकारियों में मछलीमार भी शामिल हैं। यह जाल से मछलियों का शिकार करते हैं। इनके जाल में पक्षी भी फंस जाते हैं।
विज्ञापन


कुठिला झील अमृतपुर इलाके के नगला हूसा गांव में 16 हेक्टेयर में फैली है। इसमें झील का रकबा 2 किलोमीटर  है। लोगों को गच्चा देने के लिए शिकारी सीधे रास्ते से नहीं आते हैं। शिकारी झील के पीछे ताजपुर, भुवनपुर आसमपुर तौफीक की ओर से दाखिल होते हैं। गांव के ब्रजेश कुमार, बाबा राजेश्वरदास का कहना है कि मछली का शिकार बंद करवा दिया जाए तो बहुत हद तक पक्षियाें को सुरक्षा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा से लगेंगे कटीले तार
झील क्षेत्र में मनरेगा से कटीले तार लगवाए जाएंगे। इसके लिए डीएम से अनुमति ली जाएगी। झील के सुंदरीकरण का भी प्रस्ताव है। शिकार को रोकने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। - प्रबल प्रताप सिंह, प्रधान नगला हूसा


झील में शिकार की जानकारी नहीं है। बुधवार को झील का मुआयना करने जाएंगे। शिकार नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। - हवलदार सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed