फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Become a saint-soldier and protect the honour and pride of the country: Brigadier Jain

संत-सिपाही बन देश की आन-बान-शान की रक्षा करें: ब्रिगेडियर जैन

Sat, 30 May 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 30 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Become a saint-soldier and protect the honour and pride of the country: Brigadier Jain
फोटो-19, पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते ब्रिगेडियर मनीष जैन। संवाद - फोटो : इकौना में नाले से सांड़ को निकालते पुलिसकर्मी।
फर्रुखाबाद। सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर के ऐतिहासिक चटर्जी परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को देशभक्ति, अनुशासन और सैन्य गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। 24 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 1497 अग्निवीर भारतीय सेना का हिस्सा बने। राष्ट्ररक्षा की शपथ लेते हुए इन युवाओं ने देश सेवा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। यह किसी भी इन्फैंट्री रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र से पास आउट होने वाला अब तक का सबसे बड़ा अग्निवीर बैच भी बना।
विज्ञापन

हरे रंग की आकर्षक सैन्य वर्दी और सिर पर केसरिया पगड़ी धारण किए अग्निवीर जब कदमताल करते हुए परेड मैदान में उतरे तो पूरा वातावरण जोश और उत्साह से भर गया। जवानों की अनुशासित चाल, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत कर हौसला बढ़ाया। पासिंग आउट परेड का निरीक्षण सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने किया। उन्होंने अग्निवीरों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिक का जीवन केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने जवानों से संत-सिपाही की भावना अपनाने और ऐसा कार्य करने का आह्वान किया, जिससे रेजिमेंट, सेना और देश को उन पर गर्व हो। ब्रिगेडियर जैन ने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवीनतम हथियारों और युद्ध कौशल से प्रशिक्षित ये जवान भारतीय सेना की शक्ति को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि कठिनाइयाँ नायकों को जन्म नहीं देतीं, बल्कि कठिन समय में ही भीतर छिपे नायक की पहचान होती है। समारोह में मौजूद अभिभावकों के लिए यह पल भावुक और गौरवपूर्ण रहा। अपने बेटों को सेना की वर्दी में देखकर उनकी आंखों में गर्व साफ झलक रहा था। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्रों के अलावा सैन्य अधिकारी और अभिभावक मौजूद रहे। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल डॉक्टर आलोक दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




उत्कृष्ट अग्निवीरों पर बरसे सम्मान, वीरता और मेहनत को मिला मेडल



फर्रुखाबाद। 24 सप्ताह के कठोर सैन्य प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को पासिंग आउट परेड में सम्मानित किया गया। सेना के बेड़े में शामिल होने से पहले विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवानों के सीने पर ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने मेडल लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिजिकल प्रशिक्षण में अग्निवीर रिंकू सिंह ने प्रथम, गुरलाल सिंह ने द्वितीय और सेवक सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं फायरिंग प्रतियोगिता में अर्शदीप सिंह प्रथम, हसनदीप सिंह द्वितीय तथा अर्शप्रीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। ड्रिल प्रतियोगिता में भी अग्निवीरों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अर्शदीप सिंह ने प्रथम, सतगुर सिंह ने द्वितीय और करनदीप सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रशिक्षण के सभी क्षेत्रों में समग्र रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जसवीर सिंह को प्रथम, सिकंदर सिंह को द्वितीय तथा गुरजीत सिंह को तृतीय स्थान देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली फतेहपुर ट्रेनिंग कंपनी को प्रतिष्ठित चैंपियन बैनर प्रदान किया गया।




जब बेटे बने देश के रक्षक, गर्व से चमक उठीं माता-पिता की आंखें



फर्रुखाबाद। पासिंग आउट परेड के दौरान एक भावुक और गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया, जब अग्निवीरों माता-पिताओं के सीने पर ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन और डिप्टी कमांडेंट ने गौरव पदक लगाए। सैन्य सम्मान पाकर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया और उनकी आंखें खुशी से नम हो उठीं। इस अवसर पर आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने भी अग्निवीरों की माताओं को गौरव पदक प्रदान कर उनके त्याग, समर्पण और योगदान को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाली माताओं के चेहरे पर बेटे की उपलब्धि का गर्व साफ झलक रहा था।

फोटो-19, पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते ब्रिगेडियर मनीष जैन। संवाद

फोटो-19, पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते ब्रिगेडियर मनीष जैन। संवाद- फोटो : इकौना में नाले से सांड़ को निकालते पुलिसकर्मी।

फोटो-19, पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते ब्रिगेडियर मनीष जैन। संवाद

फोटो-19, पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते ब्रिगेडियर मनीष जैन। संवाद- फोटो : इकौना में नाले से सांड़ को निकालते पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed