{"_id":"6573605de1b26da0be0fb96c","slug":"beaten-thrown-out-of-house-for-not-giving-rs-5-lakh-in-dowry-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1529-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर पीटा, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। बाद में पति की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके में आकर धमकियां भी दीं। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर पांच ससुरालीजनों समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवनगर कालोनी घेर शामू खां निवासी रूपल दुबे ने कन्नौज शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी ससुर धर्मेंद्र नारायण दुबे, सास किरन दुबे, देवर सूरज उर्फ छोटू, ननद सोनल व ननद का मंगेतर निर्मल तिवारी पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि तीन जुलाई 2022 को धर्मेंद्र नारायण दुबे के पुत्र ललित दुबे से विवाह हुआ था। कुछ दिन बाद ही ससुराली पांच लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगेे।
पति ने घरवालों से दबाव न बनाने की बात कही, तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। 27 फरवरी को उसे पति ललित के साथ पीटकर घर से निकाल दिया। दोनों मायके आ गए। कुछ दिन रुकने के बाद ललित अपने घर चला गया। अप्रैल में ससुर अन्य नामजदों के साथ मायके आया और रुपये की मांग की।
विज्ञापन
अगस्त में पति ललित परिजनों से झूठ बोलकर उसके मायके आया। उसने अपने परिजनों पर अनहोनी की आशंका व्यक्त की। इससे परेशान होकर उसने 29 सितंबर को मुख्यमंत्री जनसुनवाई में प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद ससुराल का रिश्तेदार अभिषेक ने घर आकर पति की हालत गंभीर होने की बात कही।
बाद में पुलिस ने बीमारी से मौत होना बता दिया। ससुरालियों ने पति की मौत की सूचना नहीं दी, इससे वह अंतिम दर्शन तक नहीं कर सकी। एक अक्तूबर की रात में ससुर, देवर समेत कई लोग कार से मायके आए और अभद्रता की। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।