{"_id":"675a7b916c6746d3af0da50b","slug":"bdo-reprimanded-after-seeing-garbage-in-front-of-panchayat-house-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-118507-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पंचायतघर के सामने कूड़ा देख बीडीओ ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पंचायतघर के सामने कूड़ा देख बीडीओ ने फटकारा
Thu, 12 Dec 2024 11:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:28 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज क्षेत्र के गांव सलेमपुर त्योरी का बुधवार को बीडीओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायतघर के सामने कूड़ा देख सचिव की फटकार लगाई। ग्रामीणों को रास्ते से तीन दिन में अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी/बीडीओ नवाबगंज ने ग्राम पंचायत सलेमपुर त्योरी का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायतघर के सामने कूड़ा लगा देख नाराजगी जताई। उन्होंने सचिव को पंचायतघर में सफाई व रंगाई-पुताई कराने के साथ ही रास्ते में लगे खूंटा तोड़ने व मिट्टी का भराव कर खड़ंजा लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को रास्ता में किया गया अतिक्रमण तीन दिन में न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। किसी भी ग्राम पंचायत में पंचायतघर के सामने कूड़ा लगा हाेने पर सचिवों को नोटिस जारी करने के लिए कहा। उन्होंने ग्राम पंचायत पिलखना का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्कूल व आरोग्य केंद्र में सफाई व रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिए। आरआरसी के पास पौधे लगाने और केचुए का प्रबंध करने के लिए कहा। साहबगंज गोशाला में पानी का टैंक गंदा होने पर सफाई कराने, हरे चारे की व्यवस्था कराने व दाने के लिए चार बाल्टी खरीदने के लिए प्रधान को निर्देशित किया।