फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BDO is not able to get records, investigation pending

Farrukhabad News: बीडीओ नहीं दिला पा रहे अभिलेख, जांच लटकी

Mon, 29 Jul 2024 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
BDO is not able to get records, investigation pending
फर्रुखाबाद। जांच कमेटी को सचिवों से खंड विकास अधिकारी अभिलेख नहीं दिला पा रहे हैं। इससे 20 दिनों में 5.15 करोड़ रुपये खर्च करने वाले प्रशासकों की जांच लटकी है। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

25 दिसंबर 2020 को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। 25 मई 2021 तक प्रशासकों ने ग्राम पंचायतों के खातों से करोड़ों रुपये का भुगतान किया। पंचायत चुनाव के बाद प्रधान नियुक्त हुए, तो प्रशासकों ने भुगतान की रफ्तार और बढ़ा दी। पांच मई से 25 मई तक कमीशनबाजी के खेल में मनमाने तरीके से करोड़ों के भुगतान कर दिए गए।
विज्ञापन

कई प्रशासकों ने तो सचिवों के खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। शासन से हुई शिकायत में गबन व भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो डीएम को जांच कराने के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने सभी सात ब्लॉकों में जांच के लिए एक-एक तकनीकी अधिकारी व एक प्रशासनिक अधिकारी की कमेटी गठित की। तीन माह बीतने के बावजूद जांच लटकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जांच कमेटी के अधिकारियों ने सभी बीडीओ को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत सचिवों से अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा है, लेकिन बीडीओ ही जांच कराने से कतरा रहे हैं। अभिलेख न मिलने से जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिले के सभी सात ब्लॉकों की 350 ग्राम पंचायतों में पांच मई से 25 मई 2021 तक प्रशासकों ने कुल पांच करोड़ 15 लाख 40 हजार 424 रुपये खर्च किए थे।




जांच रिपोर्ट न मिलने पर भेजा रिमाइंडर
डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि प्रशासकों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। जांच कमेटी के अधिकारी बीडीओ द्वारा सचिवों से अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने की बात कह रहे हैं। जिलाधिकारी की ओर से बीडीओ को रिमाइंडर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed