फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   barish ola

बारिश व ओलावृष्टि से आलू व सरसों को नुकसान

Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
barish ola
गांव सिंधौली में आलू के खेत में भरा पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पिछले पांच दिन से हो रही बारिश और शनिवार को हुई ओलावृष्टि ने आलू व सरसों की फसल से काफी नुकसान पहुंचाया है। हरी सब्जियों की फसल भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद में बारिश होने के साथ कमालगंज, जहानगंज और याकूतगंज क्षेत्र में ओले भी गिरे। ओले से पौधों के पत्ते गिर गए। सर्दी बढ़ने से आलू में झुलसा रोग की आशंका बढ़ रही है। वहीं फूल रही सरसों में माहूं का खतरा मंडरा रहा है। सब्जियों में टमाटर, मटर, गोभी, बंदगोभी, सेमी आदि फसलें भी प्रभावित हुई हैं। अगैती सरसों की फसल में बारिश से भले ही नुकसान न हुआ हो, लेकिन ओलावृष्टि ने उसे भी प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के गांव इंदरपुर निवासी राजवीर ने बताया की बरसात होने व ओले गिरने से आलू की फसल में नुकसान हुआ है। आलू के पत्ते फट गए हैं। इससे उत्पादन में करीब 20 प्रतिशत नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव इंदरपुर निवासी ऋषिपाल ने बताया कि ओले पड़ने से आलू की बेल चली जाएगी और झुलसा रोग लगने की संभावना बढ़ गई है। इससे उत्पादन प्रभावित होगा।
उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल में कोई नुकसान नहीं है। आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने के लिए मैंकोजेब का छिड़काव करें। उन्होंने बताया कि किसान खेतों में भरा पानी किसी तरह बाहर निकाल दें। जिन खेतों में पानी भरा रहेगा, उस फसल में नुकसान होगा।

फर्रुखाबाद। जनपद के किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की किस्त पहुंच चुकी है। जिन किसानों के आधार कार्ड व बैंक खाते में अंतर है, उनकी किस्त रोक दी गई है। उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि शासन से 1600 से अधिक ऐसे किसानों की सूची जारी की गई है, जिनकी डाटा फीडिंग में अंतर मिला है। इन किसानों को भी सम्मान निधि मिलेगी। इसके लिए किसान उनके लकूला स्थित कार्यालय में अपने आधार कार्ड व बैंक पास बुक की फोटोकापी जमा कर दें। जिससे उनके विवरण में संशोधन किया जा सके। इसके बाद उन किसानों के खाते में भी सम्मानिधि की किस्त पहुंच जाएगी।

गांव झसी में ओली गिरने से खराब हुई आलू की फसल। संवाद

गांव झसी में ओली गिरने से खराब हुई आलू की फसल। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed