फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   barish,farrukhabad news,mausam,pani,aandhi

तेज आंधी, रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना

Tue, 24 May 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
barish,farrukhabad news,mausam,pani,aandhi
शहर के रेलवे रोड पर बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाता बाइक सवार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। तेज आंधी और रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। मक्का, गन्ना, मूंगफली आदि फसलें करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए। हालांकि गलियों में पानी, कीचड़ होने से शहरियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तापमान में एक करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चटख धूप तो खिली लेकिन करीब साढ़े नौ बजे आई आंधी से लोग जहां के तहां ठहर गए। सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए। लोग पेड़ों से दूर जाकर खड़े हो गए। करीब पौन घंटे तेज आंधी के बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर एक बजे तक होती रही। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

लोग सड़कों और छतों पर बारिश का लुत्फ लेते दिखे। हालांकि हवा के चलते पानी इतना ठंडा था कि भीगने के कुछ देर बाद ही सर्दी लगने लगी। बारिश से तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 40.05 और न्यूनतम 30.5 डिग्री था। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 29.06 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने से फसलों को फायदा हुआ। इससे किसान खुश नजर आए। वहीं जिन किसानों ने एक दिन पहले ही फसल में पानी लगाया था, उनकी मक्का की फसल गिरने से नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed