{"_id":"5e3ebaaa8ebc3ee5ed1e8d13","slug":"bareilly-police-raids-in-search-of-saurabh-farrukhabad-news-knp5432560112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारूद कारोबारी सौरभ की तलाश में बरेली पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारूद कारोबारी सौरभ की तलाश में बरेली पुलिस का छापा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैंड से पीलीभीत डिपो की बस में विस्फोटक लादे जाने व इसे बरेली में पकड़े जाने के मामले में बरेली पुलिस ने आरोपी सौरभ अग्रवाल की तलाश में प्रतिष्ठान स्थित मकान और पिता के मकान पर शनिवार को छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला।
इस पर पुलिस खाली हाथ ही लौट गई। गैर जिले की पुलिस की दबिश की कोतवाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी। दो दिन पहले भी बरेली के थाना बारादरी के एसएसआई नदीम खान यहां से रोडवेज के कुलियों को ले गए थे।
सोमवार को बरेली के बारादरी पुलिस ने रोडवेज बस से ढाई क्विंटल विस्फोटक पकड़ा था। इसमें चालक-परिचालक व कुली जेल जा चुके हैं। सौरभ को भी हिरासत में लिया गया था लेकिन दो दिन बाद जनपद न छोड़ने की शर्त पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस की एक गाड़ी नया कोटा पार्चा स्थित दुकान और वहीं सौरभ के ससुराल वाले मकान में पहुंची। वहां पता चला कि यहां किरायेदार ही रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस अड़तियान मोहल्ले में रह रहे पिता विपिन अग्रवाल के घर भी गई। वहां भी आरोपी के न मिलने पर पुलिस ने हिदायत दी कि सौरभ को तुरंत बरेली के बारादरी थाने भेज दें।
कोतवाली पुलिस को नहीं लगने दी भनक
बरेली पुलिस को उसी दिन शक हो गया था, जब कहने पर भी स्थानीय पुलिस ने उन्हें सौरभ को नहीं ले जाने दिया। यही नहीं दो दिन हिरासत में रखने के बाद उसे छोड़ भी दिया गया। इसीलिए बरेली पुलिस चुपचाप आई।
सौरभ की तलाश में बरेली पुलिस आई, यह मेरे संज्ञान में नहीं है। मैंने तो उसी दिन कहा था कि उसे ले जाओ, तब नहीं ले गए। दो दिन पहले कुली को दे दिया गया था। अब यदि सौरभ की गिरफ्तारी करेंगे, तो मैं बरेली पुलिस के साथ रहूंगा। -मन्नीलाल गौंड, सीओ सिटी।