फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bar Council suspended registration of lawyer Dharamvir

Farrukhabad News: बार काउंसिल ने वकील धर्मवीर का पंजीकरण किया निलंबित

Fri, 08 Dec 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bar Council suspended registration of lawyer Dharamvir
फर्रुखाबाद। बार काउंसिल ने वकील धर्मवीर का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। कई बार तलब करने के बाद भी वे बार काउंसिल के समक्ष पेश नहीं हुए।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली सदर के एक मोहल्ला निवासी अमन गंगवार ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली टिलिया निवासी वकील धर्मवीर गौतम के खिलाफ शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया कि आपराधिक इतिहास छिपाकर वकील धर्मवीर ने बार काउंसिल में पंजीकरण कराया था। बार काउंसिल ने इस संबंध में धर्मवीर गौतम को कई बार तलब किया, लेकिन वह पेश नहीं हुए।

बार एसोसिएशन के महासचिव नरेश यादव ने बताया कि वकील धर्मवीर का पंजीकरण निलंबित किया गया है। वकील धर्मवीर ने बताया कि बार एसोसिएशन की ओर से एक शादी में फ्रिज गिफ्ट दिया गया था। फेसबुक पर उन्होंने कमेंट कर दिया कि बार एसोसिएशन के रुपये का दुरुपयोग नहीं किया जाए। इसके चलते ही पैरवी करवाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed