{"_id":"64c2a73f4a63706cee03b6aa","slug":"bar-associations-support-to-bhakiyus-movement-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1155-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भाकियू के आंदोलन को बार एसोसिएशन का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भाकियू के आंदोलन को बार एसोसिएशन का समर्थन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। कई शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने के विरोध में भाकियू (भानु गुट) का गुरुवार को भी कलक्ट्रेट में धरना जारी रहा। भाकियू की मांग पर जिला बार एसोसिएशन ने भी आंदोलन को समर्थन दे दिया है।
दस सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू का कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर गुरुवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने अधिकारियों के भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन के लिए जिला बार एसोसिएशन से समर्थन मांगा। इस पर जिला बार एसोसिएशन के निवर्तमान सचिव राजेंद्र यादव ने साथी अधिवक्ताओं के साथ समर्थन दे दिया।
भाकियू नेता मुड़गांव में फर्जी पट्टों की जांच कराने, पांचाल घाट बिजली उपकेंद्र के जेई को निलंबित करने, जिलाध्यक्ष व किसानों के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस करने, पांचाल घाट से अमृतपुर तक बांध बनाने, पांचाल घाट उत्तरी तट पर अंत्येष्टि करने आने वालों को लिए टिनशेड बनाए जाने की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई करने के लिए डटे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, बबलू सोमवंशी, राजेश दीक्षित, अवधेश सिंह, नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहां शिवदास त्यागी महाराज और मोहम्मदाबाद के युवा ब्लाक अध्यक्ष पूरन राठौर ने अन्न-जल त्याग कर आमरण अनशन शुरू कर दिया। कुल 10 मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।