{"_id":"68cb06868f94602f8805dd34","slug":"bar-association-president-elected-by-draw-of-lots-after-draw-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130024-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बराबरी के बाद पर्ची से चुने गए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बराबरी के बाद पर्ची से चुने गए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
Thu, 18 Sep 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो-12,मुंसिफ कोर्ट में घोषणा के बाद नए बार अध्यक्ष का स्वागत करते वकील,संवाद
कायमगंज। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद का गतिरोध बुधवार को खत्म हो गया। पर्ची निकलवाकर अतेंद्र पाल सिंह यादव को अध्यक्ष घोषित किया गया। पर्ची में उनका नाम आते ही समर्थकों ने फूलमाला से स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
गौरतलब है कि 11 सितंबर को हुए बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर रोचक स्थिति बन गई थी। वोटिंग के दौरान प्रत्याशी अतेंद्र पाल सिंह यादव और विनोद गंगवार को 24-24 मत मिले थे। तीसरे प्रत्याशी शफीक खां को 20 मत मिले। बराबरी के कारण परिणाम घोषित नहीं हो सका और अध्यक्ष पद का फैसला अधर में लटक गया।
इस गतिरोध को खत्म करने के लिए एल्डर्स कमेटी ने बुधवार को पर्ची डालकर फैसला कराने का निर्णय लिया। पारदर्शिता के लिए दोनों नाम अलग-अलग पर्चियों पर लिखकर एक बच्चे से पर्ची निकलवाई गई। उसमें अतेंद्र पाल सिंह यादव का नाम निकला और उन्हें अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
पद की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वकीलों ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। सचिव, उपाध्यक्ष, उप सचिव, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पदों पर निर्वाचित सदस्य पहले ही घोषित हो चुके हैं। अब अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही बार एसोसिएशन के चुनावी परिणाम पूरे हो गए हैं।